Browsing: JPSC

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास और भाजपा पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति में झारखंड के आदिवासी-मूलवासी, गरीब और अपने अधिकार की आवाज उठाने वाले हर व्यक्ति को संदेह की नजर से देखना एक खतरनाक मानसिकता बन गई है. क्या भाजपा की नजर में हर आदिवासी-मूलवासी, हर झारखंडी और केंद्र की नीतियों पर सवाल उठाने वाला व्यक्ति ‘दिमागी नक्सल’ है. पांडेय ने कहा कि चुनी हुई सरकार और उसके मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए नक्सल जैसे गंभीर शब्दों का राजनीतिक इस्तेमाल भाजपा की हताशा…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा है. इसमें सरकार द्वारा 25 अगस्त को जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में सुधार और निगरानी के लिए गठित एक कमेटी पर सवाल उठाया है. मरांडी ने कहा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आपत्तिजनक है कि फरवरी 2024 से JSSC के अध्यक्ष पद पर आसीन वित्त सचिव प्रशांत कुमार को ही इस समिति में शामिल कर दिया गया है. उन्होंने कहा है, “सितंबर 2024 की विवादित JSSC-CGL परीक्षा प्रशांत कुमार के कार्यकाल में आयोजित हुई. परीक्षा रद्द करनी पड़ी.  JSSC कार्यालय में छापेमारी हुई.  आयोग के…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी की सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) और वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) प्रतियोगिता परीक्षा को रद्द करने के सरकार के फैसले पर तत्काल रोक लगाने से इनकार किया है. जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने याचिकाकर्ता की दलील सुनने के बाद राज्य सरकार को मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए राज्य सरकार से अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है. भर्ती परीक्षाओं को लेकर पहले से चल रही कानूनी प्रक्रिया के बीच यह फैसला अहम माना जा रहा है. गौरतलब है कि हेमंत सोरन सरकार ने झारखंड…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने जेपीएससी की परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर स्वतंत्र सीबीआई जांच की मांग पर राज्य सरकार समेत सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है. सोमवार को इस याचिका पर सीजेआई सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सुनवाई हुई. जेपीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए देश की सर्वोच्च अदालत में सीबीआई जांच की मांग को लेकर याचिका दायर की गयी है. यह याचिका हरिशरण देवगन ने दायर की है. दायर याचिका में 19 अप्रैल को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा की सीबीआई जांच की मांगकी गई है. इसके अलावा परीक्षा से…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मामले में सीआइडी ने दिल्ली से मिथिलेश सिंह उर्फ आरके सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी परीक्षाओं का संचालन करने वाली एजेंसी आइसीएन इंडिया से जुड़ा है. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक के मामले में कथित रूप से शामिल रहा है. यह भी आरोप है कि मिथिलेश सिंह अभय तिवारी के साथ मिलीभगत से जेपीएससी के अभ्यर्थियों की कॉपी आयोग से निकाल कर बाहर से लिखवाता था. जानकारी के मुताबिक बिहार के आरा जिले का रहने वाला मिथिलेश सिंह प्रश्नपत्र लीक कराने…

Read More

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने झारखंड में जेपीएससी, जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. रविशंकर प्रसाद ने झारखंड प्रदर्शन पर कहा, “वहां से जो कहानियां निकल कर आ रही हैं, उनसे साफ है कि झारखंड सरकार ने परीक्षा कराने का पूरा काम एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को सौंप दिया है. इस कंपनी को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार और राजस्थान में भी ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है. इसके बावजूद उसे कई परीक्षाएं कराने की ज़िम्मेदारी…

Read More

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस के नेता और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि धरना में स्थानीय छात्र कम हैं और दिल्ली से आए लोग ज्यादा हैं. इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि झारखंड में पेपर लीक नहीं हुआ है, बल्कि इसमें त्रुटियां पाई गई हैं. इस पर एक्शन हो रहा है और सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है. इरफान अंसारी ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है. अध्यक्ष…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी और धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने उन खबरों को खारिज किया है, जिनमें सूत्रों के हवाले और ब्रेकिंग के जरिए बताया जा रहा है कि वार्ता के लिए सरकार ने चार मंत्रियों और कुछ अधिकारियों की कमेटी बनाई है. मीडिया के सवालों पर वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा, ‘ऐसी कोई कमेटी नहीं बनाई गई है. मंत्रियों का एक समूह जरूर बनाया गया है, जिसमें दीपिका पांडे सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, संजय प्रसाद यादव और चमरा…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्रों का जारी आंदोलन और प्रदर्शन के बीच सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन ने कहा है कि हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं. झारखंड सरकार इस मामले का समाधान निकालने पर काम कर रही है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर नेमरा पहुंचीं कल्पना सोरेन से जब पत्रकारों ने छात्र आंदोलन को लेकर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मुद्दे को लेकर काफी संवेदनशील हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों…

Read More

झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ रांची में छात्रों का जारी आंदोलन के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो लगातार दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर रहे. उन्होंने कहा है कि चार अगस्त की उनकी भूख हड़ताल झारखंड आंदोलन के अग्रणी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रहेगी. चार अगस्त को शिबू सोरेन की पुण्य तिथि है. पुण्य तिथि पर पूरे राज्य में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम होना है. देवेंद्र नाथ महतो ने कहा है कि गुरुजी के संघर्ष, त्याग और जनहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए वे…

Read More