Browsing: JPSC

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा-2025 को लेकर दायर विभिन्न याचिकाओं पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मुख्य परीक्षा में शामिल कराने और प्रारंभिक (पीटी) परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर दाखिल अलग-अलग याचिकाओं पर जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की अदालत ने प्रार्थियों और आयोग का पक्ष सुना. सुनवाई के बाद अदालत ने फिलहाल कोई अंतरिम राहत देने से इनकार करते हुए आयोग को चार सप्ताह के भीतर विस्तृत जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई 24 सितंबर 2026 को होगी. दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई हाईकोर्ट में…

Read More

रांचीः झारखंड लोकसेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा के अलावा अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही सीआइडी की टीम ने आयोग के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते के आवास पर करीब पांच घंटे तक छापेमारी की. इससे पहले सीआइडी ने बुधवार को इसी मामले में जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी की तेज होती कार्रवाई से संकेत मिले हैं कि इस मामले में आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच कर रही सीआइडी की टीम ने जांच…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े मामले में सीआइडी ने एक अहम कार्रवाई के तहत आयोग की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सीआईडी की टीम ने इसी मामले में पोड़ैयाहाट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी उर्फ मनोज को भी गिरफ्तार किया है. अभय को मंगलवार की देर रात ही हिरासत में लिया गया था. बताया जाता है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली कंपनी टीडीपीएल का मार्केटिंग मैनेजर रहते हुए अभय कुमार तिवारी ने जेपीएससी और जेएसएससी की कई परीक्षाओं में…

Read More

रांचीः विवादों में घिरी 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है. आयोग ने यह जानकारी दी है. गौरतलब है कि 25, 26 और 27 जुलाई को रांची जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा को स्थगित किया गया है. हालांकि आयोग ने इसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित बताया है. सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के अलावा सिविल जज जूनियर डिविजन लिखित परीक्षा, एपीपी बैकलॉग लिखित परीक्षा, इंस्पेक्टर ऑफ फैक्ट्री लिखित परीक्षा, प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा,एपीपी रेगुलर लिखित परीक्षा, बॉयलर इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा को भी फिलहाल स्थगित कर…

Read More

रांचीः विवादों में घिरी झारखंड लोकसेवा आय़ोग की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जेपीएससी कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में युवा जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से मार्च करते हुए जेपीएससी कार्यालय तक पहुंचे थे. हाथों में बीजेपी के झंडे और आयोग की अदूरदर्शिता तथा परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ नारे लिखे तख्तियां लहराते युवाओं ने जमकर…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और परीक्षाओं का संचालन करने वाली एजेंसी मेसर्स टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) के विरुद्ध मंगलवार को अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की छापेमारी के बाद आयोग के चेयरमैन एल ख्यांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका इस्तीफा बुधवार को स्वीकार कर लिया. प्रशासनिक हलके में माना जा रहा है कि जेपीएससी की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर सरकार के सख्त रुख को देखते हुए चेयरमैन ने अपना इस्तीफा दिया है. इससे पहले सरकार के निर्देश पर सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने…

Read More

रांची : सिविल सेवा एवं अन्य परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर मंगलवार को जेपीएससी कार्यालय समेत सात ठिकानों पर सीआईडी ने छापा मारा. इसमें असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता , परीक्षा लेने वाली एजेंसी टीडीपीएल के ठिकाने भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान श्वेता गुप्ता के अलावा एजेंसी से जुड़े सात लोगों को हिरासत में लिया गया है. साथ ही जांच टीम ने एजेंसी के कार्यालय को सील कर दिया है. टीडीपीएल का पूरा नाम टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड है और यह जेपीएससी से जुड़े परीक्षा कार्यों में शामिल रहती है. एजेंसी के डायरेक्टर सतपाल सिंह और…

Read More

रांचीः झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति में अब लिखित परीक्षा को अनिवार्य करने की तैयारी है. लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही इंटरव्यू के लिए योग्य होंगे. इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों के लिए अब मेडिकल जांच भी अनिवार्य की जा रही है. पीएचडी और नीड बेस्ड असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति में वेटेज दिया जायेगा. राज्य सरकार नियुक्ति के लिए परिनियम प्रस्ताव तैयार कर रही है. परिनियम लागू करने से पूर्व विश्वविद्यालय के सिंडिकेट से स्वीकृत कराना होगा. इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जायेगा. इस नियुक्ति में राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) और झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट)…

Read More

रांचीः झारखंड हाई कोर्ट में झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की संयुक्त सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 के परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने प्रार्थी को किसी प्रकार की राहत देने से इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी. प्रार्थी राजन कुमार सिंह ने याचिका दायर कर जेपीएससी के दो जुलाई को घोषित प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में उन्हें सफल घोषित नहीं किए जाने को चुनौती दी थी. आयोग के अनुसार, परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र की ओएमआर शीट में बबलिंग संबंधी त्रुटि पाए जाने के कारण उनकी…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा 14वीं की मुख्य परीक्षा की तारीख बदल गई है. जेपीएससी की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) अब 21, 22 और 23 जुलाई को आयोजित होगी. इससे पहले यह परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई को प्रस्तावित थी. आयोग के अनुसार इस परीक्षा में 2204 अभ्यर्थी शामिल होंगे. सहायक वन संरक्षक का रिजल्ट जारी उधर आयोग ने सहायक वन संरक्षक के 78 पद के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा में 368 अभ्यर्थियों को सफल…

Read More