Browsing: Rims
राँची:-स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने कहा है कि झारखंड के मरीजों का पूरा भार एक ही रिम्स पर है. केंद्रीय स्वाथ्य मंत्री से रांची में एम्स की स्थापना पर बात हुई है. साथ ही रिम्स-2 भी जल्द अस्तित्व में आएगा. राज्य के सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने का प्रयास किया जा रहा है. इरफान अंसारी शनिवार को होटल बीएनआर चाणक्या,रांची में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि साहिया बहनों से जुड़ी समस्याओं के बारे में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया गया है. साहिया बहनों…
रांची: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने हेमंत सोरेन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स-2) के निर्माण कार्य पर रोक लगाने को कहा है. सुनवाई को दौरान आयोग ने रिम्स 2 के लिए रैयतों की अधिग्रहित जमीन के बारे में रिपोर्ट तलब की. अधिकारियों ने रिम्स टू के लिए अधिगृहित की गई 222 एकड़ भूमि और रैयतों की सूची सौंपी. हालांकि अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी कि अब तक कितने रैयतों को उनकी अधिगृहित भूमि के मुआवजा राशि का भुगतान किया गया है. आयोग ने कहा है कि जब तक आयोग के समक्ष इस मामले की सुनवाई चल रही…
Ranchi: रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने सेंट्रल किचन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मरीजों के लिए तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, स्वच्छता और वितरण व्यवस्था की जांच की. उनके साथ चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ, उप चिकित्सा अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान निदेशक ने रसोईघर में भोजन बनाने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के रखरखाव और जरूरी रिकॉर्ड की जांच की. उन्होंने मरीजों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और तय मानकों के अनुसार उसकी मात्रा भी देखी. जांच के दौरान सेंट्रल किचन के कुछ हिस्सों में…
रांचीः पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की 10 दिनों के दौरान हुई मौत से लोग हैरान हैं. रविवार को सरकार के वित्त मंत्री इलाजरत पीड़ित परिवार से मिलने रिम्स पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश भी दिए. इस बीच इलाज के दौरान देर रात कुलदीप महतो के पुत्र नकुल महतो की भी मौत हो गई. यह परिवार में पांचवी मौत है. इससे पहले कुलदीप महतो की पुत्रवधू श्वेता देवी का मौत हो गई थी. रिम्स में क्रिटिकल केयर के डॉक्टरों का कहना है कि लक्षण…
रांचीः जाली दस्तावेज के आधार पर राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) की जमीन का अतिक्रमण कर अपार्टमेंट बनाने वाले बिल्डर शुभम साबू को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रविवार को गिरप्तार कर लिया है. . एसीबी की टीम ने लकी कंस्ट्रक्शन के संचालक और बिल्डर शुभम साबू को नेशनल गली स्थित उसके आवास से सुबह हिरासत में लिया था. लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. शुभम साबू का कांटाटोली-कोकर रोड में रॉयल ओक के नाम से फर्नीचर की दुकान भी है. एसीबी की जांच में यह तथ्य पाया गया है कि रिम्स की जमीन अवैध तरीके से खरीद…
रांचीः जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. सोशल मीडिया के एक्स पर उन्होंने कहा है, “अनुसूचित जाति के योग्य चिकित्सक को विभाग झुका नहीं सका, तो शासी निकाय की पहल बैठक से ही परेशान करना शुरू किया. हर बार उच्च न्यायालय ने सरकार के आदेश पर रोक लगाया. अंततः सरकार ने सीआइडी भेज दिया, जिससे आहत होकर निदेशक ने त्यागपत्र दे दिया.” इस पूरे मामले पर उन्होंने सरकार से जवाब मांगा है. उनका कहना है या मामला रिम्स की साख और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था दोनों…
रांचीः डॉ डीके सिन्हा ने झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के प्रभारी निदेशक का कार्यभार संभाल लिया है. कार्यभार संभालने के बाद अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर इलाज और प्रबंधन की जानकारी ली. इधर गुरुवार को निदेशक के पद से इस्तीफा देने वाले डॉ राजकुमार ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है. साथ ही वे अपने गृह राज्य उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ लौट गए हैं. गौरतलब है कि डॉ राजकुमार लखनऊ स्थित संजय गांधी पोस्टग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के न्यूरो सर्जरी में प्रोफेसर रहे हैं. झारखंड सरकार ने इंटरव्यू…
रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिम्स सर्जरी विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ डीके को रिम्स का नया प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया है. शासी निकाय परिषद और विभागीय मंत्री की मंजूरी के बाद डॉ राजकुमार के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है. इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इससे पहले बुधवार को रिस्म में सीआइडी का छापा पड़ा था. सीआईडी की टीम ने रिम्स में दाखिला के साथ टेंडर में हुई गड़बड़ियों के बाद छापा मारा…
रांची. झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान ( रिम्स) में नामांकन व टेंडर में कथित गड़बड़ियों की शिकायतों की जांच के लिए अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) की दो विशेष जांच टीमें बुधवार की सुबह संस्थान पहुंचीं हैं. एडीजी सीआइडी के आदेश पर गठित दोनों टीमें रिम्स प्रबंधन के डीन कार्यालय, डेटा सेंटर आदि में फाइलें खंगाल रही हैं. साल 2025 में दो विद्यार्थियों के गलत जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन लेने की शिकायत मिली है. रिम्स द्वारा बताया गया कि एक छात्रा का वर्ष 2025 में ही नामांकन रद्द कर दिया गया है. वहीं, दूसरी शिकायत…
रांचीः झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आर्युविज्ञान संस्थान (रिम्स) में मरीजों को परोसे गिए भोजन खाने के बाद बीस लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले में गहन जांच शुरू कर दी गई है. रिम्स प्रबंधन के द्वारा जारी बयान में बताया गया है कि प्रारंभिक जाँच में ज्यादातर अटेंडेंट (कुल 18) एवं 2 मरीजों में मुख्य रूप से उल्टी एवं दस्त के लक्षण पाए गए. वर्तमान में सभी की स्थिति स्थिर है तथा उपचार के उपरांत स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है. गौरतलब है कि शनिवार की रात मरीजों को रिम्स के किचन में बने भोजन में…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us