रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मामले में सीआइडी ने दिल्ली से मिथिलेश सिंह उर्फ आरके सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. आरोपी परीक्षाओं का संचालन करने वाली एजेंसी आइसीएन इंडिया से जुड़ा है.
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में पेपर लीक के मामले में कथित रूप से शामिल रहा है. यह भी आरोप है कि मिथिलेश सिंह अभय तिवारी के साथ मिलीभगत से जेपीएससी के अभ्यर्थियों की कॉपी आयोग से निकाल कर बाहर से लिखवाता था.
जानकारी के मुताबिक बिहार के आरा जिले का रहने वाला मिथिलेश सिंह प्रश्नपत्र लीक कराने समेत अन्य गड़बड़ियों के आरोप में पहले भी चार बार जेल जा चिका है. मिथिलेश पर झारखंड के अलावा राजस्थान, पंजाब और तेलंगाना में भी परीक्षाओं में भी गड़बड़ी करने के आरोप हैं.
गौरतलब है कि जेपीएससी-जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच कर रही सीआइडी ने बिंसिंस कंपनी के अरूण सिंह को भी गिरफ्तार किया है. मिथिलेश तिवारी के अरूण सिंह से ताल्लुकात रहे हैं.
JSSC की अलग-अलग परीक्षाओं में भी मिथिलेश सिंह उर्फ आरके सिंह के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े होने की बात सामने आई है.
