Browsing: Dhanbad Police

धनबादः कोयला नगरी धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू गोली लगने से घायल हो गया है. उसे छह गोली लगी है. धनबाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस का दावा है कि जमशेदपुर में हाल ही में हुए व्यवसायी निखार सबलोक हत्याकांड के साथ धनबाद के डिप्टी मेयर रहे नीरज सिंह हत्याकांड में शिबू वाटेंड रहा है. मुठभेड़ की यह घटना बुधवार की शाम धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के हाथबाड़ी मोड़ स्थित आनंद वाटिका हाउसिंग सोसाइटी…

Read More

धनबाद. कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान ने जेल जाने से पहले पुलिस से गुहार लगाई कि पुलिस उसके भाई प्रिंस खान का एनकाउंटर कर दे. प्रिंस से पूरा परिवार तंग आ चुका है. धनबाद पुलिस ने बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार किया है. पुलिस हिरासत में बंटी खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसने प्रिंस को चुनौती भी दी कि दम है तो वह धनबाद आए और सरेंडर करे. और कानून का सामना करे. 42 सेकेंड के इस वीडियो में वह कह रहा है- “मेरा नाम बंटी खान उर्फ जियाउल हक है. प्रिंस मेरा…

Read More

धनबादः धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढांगी पहाड़ी के पास 11 सितंबर को मिली महिला की सिर कटी लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. अपने बेटे के प्रेम विवाह से क्षुब्ध ससुर संतोष रवानी ने बहू की हत्या की साजिश रची थी. इस कांड में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हालांकि संतोष रवानी की गिरफ्तारी बाकी है. पुलिस का दावा है कि जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह जानकारी सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सोमवार को…

Read More

धनबादः झारखंड का कुख्यात गैगस्टर और विदेशों में रहकर खौफ का पर्याय बने प्रिंस के भाई बंटी खान को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की फिराक में था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़ने से पहले ही पुलिस ने उसे पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से धर दबोचा. धनबाद पुलिस ने बंटी खान को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से पासपोर्ट और वीजा भी बरामद किया है. इससे पहले धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के कथित गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से…

Read More

धनबादः धनबाद जिले के बलियापुर थाना अंतर्गत ढांगी गांव के समीप खेरबड़िया नामक सुनसान जगह पर शुक्रवार की सुबह एक महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई. महिला का शव जहां पड़ा था, उससे करीब 100 मीटर की दूरी पर एक खेत की आड़ में उसका कटा सिर प्लास्टिक की बोरी में रखा पड़ा था. घटनास्थल पर जहां मृतका का धड़ पड़ा था, उसके ठीक दो-तीन मीटर दूर लाल कपड़ा और अगरबत्ती के टुकड़े पड़े थे. वहीं, धड़ के कटे गर्दन वाले स्थान पर मिट्टी से लेप कर दिया गया था. महिला का सिर और धड़ अलग-अलग स्थानों…

Read More

रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो का धनबाद में बरवाअड्डा के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गाली-गलौज से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में उन्होंने अपनी सफाई दी है. जयराम ने कहा है “वह ऑडियो अथवा वीडियो आधा से ज्यादा एडिटेड है. थाना प्रभारी के साथ बस हॉट टॉक हुआ है”. माडा कर्मचारियों के बकाये वेतन के मामले में एमडी से मिलने धनबाद पहुंचे जयराम महतो ने मीडिया से बातचीत में कहा, थाना प्रभारी के साथ उनकी करीब 11 मिनट तक बात हुई थी. वायरल…

Read More

रांचीः अलग-अलग सवालों को लेकर धनबाद से बीजेपी के सांसद ढिलू महतो और निरसा के माले विधायक अरूप चटर्जी के बीच कई दिनों से जारी बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप के बीच गैंगस्टर प्रिंस खान के एक मैसेज ने नया मोड़ दे दिया है. प्रिंस खान ने यह मैसेज माले विधायक अरूप चटर्जी को भेजा है. प्रिंस खान ने अरूप चटर्जी को पैसे देने और मामला मैनेज करने के लिए सिर्फ 24 घंटे की मोहलत दी है. कारोबारियों और पुलिस, तथा राजनेताओं को धमकी देने वाले प्रिंस खान ने दहशत फैलाने के लिए धमकी भरे मैसेज के साथ ही अंधाधुंध गोली…

Read More

धनबादः धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा बस्ती में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में घायल कांग्रेस समर्थित एक व्यक्ति किशुन रवानी की मौत हो गई है. गुरुवार को पुलिस की सुरक्षा में किशुन रवानी का अंतिम संस्कार किया गया. इस बीच पुलिस ने हिंसा से जुड़े मामले में आजसू की नेता रजनी रवानी समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गोलाबीरी और झड़प के मामले में अलग-अलग चार प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं. इनमें 76 लोग नामजद किए गए हैं. इलाज के दौरान फरार हुए आजसू नेता हीरालाल महतो की तलाश…

Read More