Browsing: Saryu Roy

रांचीः जमशेदपुर के युवा कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस के द्वारा खुलासा करने और छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद जमशेदपुर पश्चिम से जेडीयू विधायक सरयू राय ने फेसबुक लाइव के जरिए अपने चिर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम उछालकर हलचल पैदा कर दी है. लाइव के जरिए उन्होंने राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर कथित तौर पर जमशेदपुर में सक्रिय आपराधिक गिरोहों और भू-माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है.  उन्होंने चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता अशोक सिंह राघव और बन्ना गुप्ता के बीच कथित नजदीकी संबंधों का दावा करते…

Read More

रांचीः जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे विवाद को लेकर समझौते पर कहा है कि इससे झारखंड को एक लोटा भी अतिरिक्त पानी नहीं मिलेगा. जो पानी पहले झारखंड के हिस्से में आ रहा था, बस वही आएगा. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच दिल्ली में हुए समझौते को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों के लिए किसानों के लिए सिंचाई और पीने का पानी तथा प्रगति को लेकर लाभकारी…

Read More

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर में बढ़ते अपराध और रहिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. जगह-जगह भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों, झंडे- बैनर के साथ सड़कों पर बंद कराने निकले हैं. बंद से आवश्यक सेवा को मुक्त रखा गया है. जमशेदपुर से बीजेपी के सांसद विद्युतवरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी से बीजेपी की विधायक पूर्णिमा दास साहू और पश्चिम से जदयू विधायक सरयू राय भी बंद के समर्थन में सड़कों पर निकले हैं. बंद के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जगहजगह पुलिस बलों के साथ दंडाधिकार की…

Read More

रांचीः जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार के इस्तीफे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. सोशल मीडिया के एक्स पर उन्होंने कहा है, “अनुसूचित जाति के योग्य चिकित्सक को विभाग झुका नहीं सका, तो शासी निकाय की पहल बैठक से ही परेशान करना शुरू किया. हर बार उच्च न्यायालय ने सरकार के आदेश पर रोक लगाया. अंततः सरकार ने सीआइडी भेज दिया, जिससे आहत होकर निदेशक ने त्यागपत्र दे दिया.” इस पूरे मामले पर उन्होंने सरकार से जवाब मांगा है. उनका कहना है या मामला रिम्स की साख और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था दोनों…

Read More

रांचीः झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव जून महीने में संभावित है. चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज है और आंकड़ों का गणित सेट करने के साथ उम्मीदवारों पर सबकी नजरें टिकी है. इस बीच जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय ने एक्स पर जो कुछ कहा है, उसे लेकर कई किस्म की चर्चा शुरू है. सरयू राय ने लिखा है, “झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर अगले माह चुनाव होंगे.संभावना है कि एक सीट के लिए राजनीतिक संपर्क वाले उद्योग जगत के कतिपय धनवान ज़ोर आज़माइश करें.ऐसा जेएमएम या भाजपा के समर्थन के…

Read More

रांचीः जदयू विधायक सरयू राय ने दामोदर और कोनार नदी के प्रदूषण को लेकर चिंता जतायी है. उन्होंने कहा है कि बोकारो थर्मल पावर प्लांट से निकलने वाले ऐश (छाई) और रसायन युक्त दूषित पानी नदियों को प्रदूषित कर रहा है, जो क्षेत्र के पारिस्थिति की तंत्र के लिए बड़ा खतरा है. सरयू राय ने बताया कि ‘दामोदर बचाओ आंदोलन’ के कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह उन्हें घटना के पुख्ता वीडियो और फोटो साक्ष्य भेजे हैं. इन साक्ष्यों में स्पष्ट दिख रहा है कि ऐश पॉन्ड की पाइपलाइन फटने के कारण प्रदूषित पानी अनवरत नदियों में मिल रहा है. उन्होंने ये…

Read More

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी का अस्पतालों का भ्रमण और कुछ मरीजों तथा सुरक्षाकर्मियों से बातचीत को लेकर वायरल वीडियो के बाद उपजे राजनीतिक विवाद के बीच गोड्डा से बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया सामने आई है. सांसद ने सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट पर कहा है, “राजनीति के स्तर को बनाए रखना चाहिए. मैंने पिछले 20 साल के संसदीय जीवन में बच्चों और महिलाओं तथा परिवार जनों पर कभी भी व्यक्तिगत प्रतिक्रिया नहीं दी. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सुपुत्र द्वारा दोस्तों के साथ रांची में अस्पताल भ्रमण एवं कतिपय मरीज़ों…

Read More

रांचीः स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में जमशेदपुर पश्चिम से जदयू के विधायक सरयू राय पर रांची स्थित एमपी/एमएलए विशेष कोर्ट में आरोप गठित (चार्ज फ्रेम) हुआ है. इस दौरान सरयू राय कोर्ट में उपस्थित थे. इस मामलो में कोर्ट ने 12 अगस्त से गवाही शुरू करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने भियोजन पक्ष को गवाहों की पेशी सुनिश्चित करने का आदेश दिया है. यह मामला डोरंडा थाना कांड संख्या 105/22 से जुड़ा है. स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विजय कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसमें आरोप लगाया था कि विभाग के गोपनीय दस्तावेजों की…

Read More

रांचीः झारखंड में कोल्हान का सबसे बड़ा महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की छत गिरने से तीन मरीजों की दबकर हुई मौत के मामले में सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं. इस हादसे में दो और लोग घायल हैं. जिनका इलाज चल रहा है. शनिवार की रात घटना स्थल पर पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जमशेदपुर के डीसी को 48 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है. इसके साथ ही मृतक के परिजन को पांच- पांच लाख तथा घायलों को 50 हजार रुपए मुआवजे की घोषणा की गई है. मंत्री ने कहा है…

Read More

जमशेदपुरः एनकाउंटर में मारा गया शार्प शूटर अनुज कनौजिया का शव लेकर उसकी बहन उत्तर प्रदेश चली गई है. इससे पहले जमशेदपुर में मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया. इस बीच पुलिस ने जमशेदपुर स्थित भूमिहार मेंशन को भी सील कर दिया है. यह संपत्ति किसकी है, इसकी जांच का जिम्मा पुलिस ने अंचलाधिकारी को दिया है. जानकारी के अनुसार उक्त संपत्ति चिंटू सिंह उर्फ शशि शेखर की है. जो जमीन कारोबार का काम करता है. इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह राजपूत को हिरासत में लिया है. पुलिस राहुल से अनुज के साथ संबंध…

Read More