Author: Fact File

वरिष्ठ वैज्ञानिक जीवे के. सुब्रमण्यम ने गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी. उन्होंने बताया कि यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित कैंसर उपचार मशीन है. देश- विदेश में इसका इस्तेमाल हो रहा है. इस मशीन से कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का उपचार काफी कारगर साबित हो रहा है. मुख्यमंत्री ने इस मशीन को बनाने के लिए सुब्रमण्यम की सराहना की. उन्होंने कहा इससे कैंसर जैसे असाध्य रोग का सफल इलाज संभव हो सकेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत…

Read More

रांचीः लोक भवन में गुरुवार को “वतन को जानो” कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामुल्ला, बडगाम, श्रीनगर एवं पुलवामा जिलों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा, ‘भारत विविधताओं का देश है, परंतु हमारी आत्मा एक है. भाषा, वेशभूषा और परंपराओं की भिन्नता के बावजूद राष्ट्रीय एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. ऐसे कार्यक्रम आपसी संवाद, विश्वास और समझ को प्रगाढ़ करते हैं तथा भावनात्मक एकता को सुदृढ़ बनाते हैं’. उन्होंने कहा कि कश्मीर की…

Read More

रांचीः रांची शहर में बुधवार की देर रात चुटिया थाना क्षेत्र में एक थार से छह लोगों को कुचलने वाला आरोपी अतुल चड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही थार जीप भी जब्त किया गया है. अतुल चड्डा पर पहले से अपराध के कई मामले दर्ज हैं. रैश ड्राइविंग केस का खुलासा करते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इस घटना में धमेंद्र नाक युवक की मौत हो गई थी. जबकि पांच लोग घायल हैं. जांच में पता चला है कि धर्मेंद्र को इरादतन गाड़ी से कुचलकर मार डाला गया. वहीं, भगाने के क्रम में उसने…

Read More

रांचीः झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत में गुमला जिले से आठ साल से लापता बच्ची के मामले में दाखिल याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार को आधार कार्ड ट्रेस करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को इस संबंध में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे पुलिस को लापता व्यक्तियों की तलाश में तकनीकी स्तर पर त्वरित सहायता मिल सके. सुनवाई…

Read More

रांचीः भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग से लातेहार के नगर पंचायत अध्यक्ष बिलासी देवी के पति निलेश टोप्पो को चुनाव परिणाम तक तत्काल उनके पद से मुक्त किया करने अथवा तबादला क मांग की है. सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचान आयोग को इस बाबत एक मांग पत्र सौंपा है. किया जाय । निलेश टोप्पो सहायक सोशल सिक्योरिटी सेल समाहरणालय में पदस्थापित हैं, सुधीर श्रीवास्तव का कहना है कि सरकारी कर्मचारी टोप्पो अपनी पत्नी बिलासी देवी को जिताने के लिए पद और तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं. यह मामला सर्विस कोड ऑफ़ कंडक्ट…

Read More

रांचीः ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच के आह्वान पर गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का झारखंड में जगह-जगह असर देखने को मिल रहा है. इस हड़ताल को संयुक्त किसान मोर्चा ने भी समर्थन दिया है. नए चार लेबर कोड रद्द करने, बीज और वीबी जी अधिनियम वापस लेने समेत अन्य मागों को लेकर यह हड़ताल बुलाई गई है. झारखंड के रामगढ़, गिरिडीह, चाईबासा, धनबाद, हजारीबाग, बोकारो में मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि और कामगार हड़ताल को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं. कल-कारखानों के अलावा खनन कार्यों और ट्रांसपोर्टिंग पर इसका असर पड़ता दिख रहा है. बैंककर्मी के के अलावा…

Read More

रांचीः सीबीआइ की विशेष अदालत ने गढ़वा से भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर अलकतरा घोटाले में आरोप गठित कर दिया है. यह मामला 2003-04 का है, जिसमें उनकी कंपनी कलावती कंस्ट्रक्शन पर फर्जी चालानों के जरिए 2.23 करोड़ रुपये के अवैध भुगतान का आरोप है. अदालत ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप गठित किया है. अदालत ने सीबीआइ को मामले में 20 फरवरी से साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी कलावती कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के तत्कालीन निदेशक थे. आरोप है कि कंपनी के निदेशक के रूप में सत्येंद्रनाथ…

Read More

लातेहारः झारखंड में लातेहार पुलिस ने 50 हजार के इनामी टीएसपीसी उग्रवादी आदेश गंझू सहित तीन अपराधियों को बालूमाथ के पाकरुआ जंगल से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हथियार, कारतूस और टीएसपीसी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं. आदेश गंझू पर 21 मामले दर्ज हैं. एसपी को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस की एक टीम गठित की गई थी. टीम ने आदेश गंझू की बानरूआ गांव के निकट पाकरूआ में घेराबंदी की. फिर उसे गिरफ्तार किया गया. गंझू के अलावा उज्जवल कुमार एवं सुभाष कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों निवासी मिसरौल, टंडवा के रहने…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राज्य सरकार बजट पेश करने की तैयारी में जुटी है, लेकिन हैरानी है कि वित्त विभाग तथा योजना एवं विकास विभाग के अधिकारियों ने इस संदर्भ में अब तक वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से कोई चर्चा नहीं की है. मीडिया चैनल पर प्रसारित खबरों के हवाले से मरांडी ने कहा कि एक ओर तो सरकार दावा करती है कि वह जनता के सुझावों को बजट में शामिल करेगी, लेकिन हकीक़त यह है कि राज्य में अफसरशाही इतनी हावी हो चुकी है कि वित्त मंत्री…

Read More

सरायकेलाः बीजेपी के प्रदेश अध्यश्र आदित्य साहू मंगलवार को सरायकेला पहुंचे. यहां उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर पार्टी समर्थित उम्मीदवार के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 48 नगर निकायों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की ही जीत होगी. पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की नाराजगी को उन्होंने खारिज करते हुए कहा यह मीडिया के द्वारा गढ़ा गया नैरेटिव भर है. चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उन्हें जीत के गुर बताये. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर सरकार की विफलताओं को उजागर करने और भाजपा की नीतियों…

Read More